बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा का समापन हो गया है। जय श्री बदरीविशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से आज रात 9 बजकर 7 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए है। हजारों श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। 18 नवंबर प्रात: देव डोलियां योग बदरी पांडुकेश्वर तथा जोशीमठ प्रस्थान करेगी। योग बदरी पांडुकेश्वर तथा नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 19 नवंबर से शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम यात्रा समापन के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन तथा मंदिर समिति के समन्वयन से बदरीनाथ यात्रा कुशलतापूर्वक संपन्न हुई। रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे है। बता दें की कपाट बंद होने के शुभ अवसर पर बद्रीनाथ धाम को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था और इस साल 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
Next Post
Premchand On Nikay Election निकाय चुनाव को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का दावा, दिसंबर में होंगे चुनाव
Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it उत्तराखँड में निकाय चुनाव ना कराने को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच राज्य के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दावा किया है कि किसी भी स्थित में इस वर्ष के दिसंबर माह में […]
You May Like
-
December 14, 2024
IMA Passing Out Parade: भारतीय सेना को आज मिले 456 नए सैन्य अधिकारी
