Birth Anniversary of Swami Vivekananda : स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Birth Anniversary of Swami Vivekananda :  देश आज स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक महान आध्यात्मिक नेता और सुधारक थे, जिन्होंने भारतीयों को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया।

उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, मानवता की सेवा और पश्चिमी देशों तक भारतीय दर्शन के प्रसार के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय आध्यात्मिकता और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्थापित करने वाले स्वामी विवेकानन्द को हज़ारों-हज़ार नमन है।

श्री मोदी ने कहा कि ऊर्जा और उत्सा‍ह से परिपूर्ण स्वामी विवेकानन्द के विचार और संदेश, युवाओं को हमेशा कुछ विशेष करने को प्रोत्साहित करते रहेंगे। वहीं खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी स्वामी विवेकानन्द जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने और पूर्ण समर्पण के साथ इसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

श्री ठाकुर ने इस अवसर पर युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लिए अपनी ऊर्जा लगाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP on Congress Sanatan : सनातन का विरोध करने पर बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना, सनातन का विरोध करना कांग्रेस के डीएनए में

Fri Jan 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it BJP on Congress Sanatan : कांग्रेस के सनातन विरोध पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि सनातन का विरोध करना कांग्रेस के डीएनए में है। जवाहरलाल नेहरू के एक वाक्या का जिक्र करते हुए […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में