Bjp Join Campaign:विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी बढ़ा रही कुनबा, पिथौरागढ़ के कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है बीजेपी चुनाव से पहले अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है ऐसे में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र से मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती समेत कई जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों का भाजपा में विश्वास जताना धारचूला विधानसभा में आगामी चुनावों के लिए शुभ संकेत है। कार्यक्रम में कई सभासद और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में