Congress Election Arop:नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भारी हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने लगाया बीजेपी पर उनके छह सदस्यों के अपहरण का आरोप

 

सरोवर नगरी नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस के 6 से 7 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने की कोशिश की। घटना के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ धक्का-मुक्की हुई, वहीं पूर्व विधायक संजीव आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मारपीट का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया है।
कांग्रेस का कहना है कि यह हमला सिविल ड्रेस में आए लोगों ने किया, जबकि पुलिस मौके पर मौजूद होकर भी मूकदर्शक बनी रही।पूरा घटनाक्रम यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उनके पति पर भी हमला किया गया और कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा किसी भी तरह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है।वही कोटाबाग में भी आपस में भिड़े एक दूसरे के समर्थक।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vibhajan Vibhisika Diwas:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM धामी ने किया काशीपुर में स्मारक का शिलान्यास, विभाजन पीड़ितों को किया नमन

Thu Aug 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काशीपुर, ऊधमसिंहनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभाजन स्मृति स्मारक स्थल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में