
प्रदेश की राजनीती मे इस वक्त पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत चाहे हुए हैं। हरक सिंह रावत के एक के बाद एक बड़े बयान और दावे सियासी गलियारों में भूचाल मचा रहे है। हरक सत्ता पक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे है. हरक सिंह रावत जिस भी विधानसभा मे जा रहे है वहाँ के मंत्री हो या फिर विधायक सभी पर तीखा प्रहार कर रहे है.हरक सिंह की सक्रियता 2027 चुनाव के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कयास ये भी लगाए जा रहे है की हरक सिंह रावत की नजर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी पर है.हालांकि वह इसे कई बार नकरते हुए भी दिखाई दिए है.वहीं अब इस मामले पर भाजपा के धर्मपुर विधायक विनोद चमोली नें तंज कसा है. उन्होंने कहा की उनकी सक्रियता से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता.साथ ही कहा की कांग्रेस मे बड़े से बड़े केकडे मौजूद है. हर कोई एक दूसरे की टांग खींचने मे लगा रहता है. उन्होंने कहा की देखना होगा की अब कौन किसकी टांग खिंचता है।

