CHARDHAM YATRA 2025 : चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए इस बार किये गये है खास इंतजाम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री

 

 

चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर ये है कि सरकार ने इस बार यात्रा को और ज्यादा सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को, केदारनाथ के 2 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 20 लाख पार कर चुका है, और 28 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू की जा रही है। सरकार की ओर से यात्रा मार्गों पर हेल्थ चेकअप कैंप, पुलिस सहायता केंद्र और जानकारी देने वाले बूथ लगाए गए हैं। इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए ई-पास सिस्टम भी लागू किया गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chardham Yatra Mockdrill:चारधाम यात्रा को लेकर मॉकड्रिल, विभिन्न विभागों की तैयारियों को धरातल पर परखा

Thu Apr 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में चार धाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एनडीएमए व यूएसडीएमए द्वारा संयुक्त रूप […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में