
आगामी अप्रैल माह से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तैयारियों में जुट गया है। इसी कडी में संभावित किसी भी प्राकृतिक या सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत बचाव के दौरान जन सुरक्षा के लिए बेहतर कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आपदा प्रबंधन में सभी उपकरणों को बेहतर कर दिया गया है जबकि कंट्रोल रूम में सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि किसी भी सूचना पर संबंधित की शीघ्र मदद की जा सके। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमान सुमन ने बताया कि आगामी यात्रा सीजन और मानसून सीजन को लेकर होम वर्क शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है।

