Chief Secretary Review : सचिवालय में मुख्य सचिव ने स्मार्ट सिटी के कार्येां की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Chief Secretary Review :  स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल राजधानी देहरादून जल्द ही ही स्मार्ट बनने जा रही है। जिसको लेकर तेजी से शहर में निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में खुद मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने स्मार्ट सिटी के कार्येां की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

Chief Secretary Review :  कार्येां को छोटे-छोटे हिस्सों में किया जाए- मुख्य सचिव

Chief Secretary Review

सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाए, साथ ही आम जन को होने वाली परेशानियों को कम से कम किए जाने के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि आम जन को परेशानी कम हो इसके लिए कार्यों को छोटे छोटे हिस्सों में किया जाए।

Chief Secretary Review :  एक कार्य के पूरा होने के बाद दूसरे काम को शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर करते हुए 3 शिफ्टों में कार्य किया जाए। वही मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में प्रत्येक रूट पर एवरेज ऑक्यूपेंसी का अध्ययन कर, जिन रूट्स में बसें बढ़ाने की आवश्यकता है उनमें बसें बढ़ाई जाएं।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ये रहेंगे आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Inauguration Ceremony : आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Tue Oct 12 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Inauguration Ceremony  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में स्नेहिल संस्था द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में […]
Inauguration Ceremony

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में