Cm Dhami Apda Meeting:आपदा नुकसान को लेकर जनपदों में जाकर सीएम और मंत्री करेंगे बैठक, पुनर्वास कार्यों की रणनीति पर चर्चा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी करेंगे।इस समीक्षा का उद्देश्य राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की बारीकी से निगरानी करना और समस्त प्रभावित परिसंपत्तियों के नुकसान का व्यापक स्तर पर आकलन करना है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे। इसके अंतर्गत आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करना तथा पुनर्वास कार्यों को शीघ्र पूरा करना प्राथमिकता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की व्यापक समीक्षा की जाएगी ताकि आगामी रणनीतियाँ और नीतिगत निर्णय समयानुसार और प्रभावी ढंग से लिए जा सकें।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pm Modi Dehradun Meeting:पीएम मोदी ने देहरादून में की हाई लेवल बैठक, 1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा

Thu Sep 11 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आये और उत्तराखण्ड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1200 करोड़ की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में