Cm Dhami Banbasa:सीएम धामी ने ग्राम पंचायत देवीपुरा का किया निरीक्षण,अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सनिया नाले में अत्यधिक कटाव के कारण गांव को भारी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, नाले में मगरमच्छ देखे गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था।

 

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के 1 घंटे के भीतर JCB मशीन बुलवाकर नाले की सफाई का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद, सिंचाई विभाग द्वारा सफाई कार्य को तत्परता से पूरा किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे खतरों से निपटने के लिए प्रशासन को तत्पर और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए”। उन्होंने अधिकारियों को नाले की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम देवीपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Meet Soldier:सीएम धामी ने सशस्त्र सीमा बल बनबसा का किया दौरा, जवानों से की मुलाकात

Sun May 11 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बनबसा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एस.एस.बी. के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एस.एस.बी. जवानों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में