CM Dhami Celebrate Diwali With Soldiers : देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी दीवाली का त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व के खास मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई।
CM Dhami Celebrate Diwali With Soldiers : सीएम ने जवानों को खिलाई मिठाई

राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया।
ये भी पढ़ें : Uttarakhand Latest News

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।


