Ganesh Godiyal Oath:कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया पदभार ग्रहण, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक हुआ भव्य स्वागत

 

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं। इससे पहले नए प्रदेश अध्यक्ष का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। इसके साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय देहरादून तक जगह-जगह गोदियाल का स्वागत किया गया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gaurav Samman Uttarakhand:स्व. साहित्यकार शैलेश मटियानी को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025, सीएम धामी ने उनके पुत्र राकेश मटियानी को सौंपा सम्मान

Mon Nov 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार स्वर्गीय शैलेश मटियानी को प्रदत्त “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार–2025” उनके पुत्र राकेश मटियानी को प्रदान किया। यह […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में