मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद चंपावत में सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल का सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹100 लाख एवं देवीधुरा मुख्य बाजार से महाविद्यालय को जाने वाली सड़क मार्ग के 500 मीटर के हिस्से में इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाए जाने हेतु ₹ 56.30 लाख वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में की घोषणा, हेमकुंट साहेब की गोविंद घाट से घांघरिया तक की सड़क का नाम साहिबजादे जोरावर सिंह सड़क किए जाने एवं बिडौरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेड़ा मार्ग का नाम साहिबजादे फतह सिंह सड़क किए जाने पर अपना अनुमोदन प्रदान किया है।