CM Dhami In Kedarnath : केदारनाथ धाम में पहुंचे सीएम धामी,मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्येां का किया निरीक्षण

 

 CM Dhami In Kedarnath :

CM Dhami In Kedarnath : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंच केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं आगमी यात्रा संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। केदारनाथ परिसर के आस-पास हो रहे पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

CM Dhami In Kedarnath : सीएम धामी ने श्रमिकों का हालचाल जाना

 CM Dhami In Kedarnath :

मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना एवं उनकी हर समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से वार्ता कर निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को जाना। एवं उनके अहम योगदान के लिये धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर के आसपास मुख्य मार्ग में अस्त-व्यस्त पड़े मलबे, निर्माणाधीन सामग्री को हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बर्फ पिघलने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए।

CM Dhami In Kedarnath : पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। साथ ही बरसात के दौरान यात्रियों की सुविधा अनुसार ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जाएगा। श्री जावलकर ने बताया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम के निर्माण हेतु करीब 700 श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया केदारघाटी में ब्रह्म कमल वाटर पार्क का निर्माण किया जाएगा।

CM Dhami In Kedarnath : सीएम ने  रैन सेटर के निर्माण कार्यों में गति लाने की बात कही

 CM Dhami In Kedarnath :

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ ट्रैक की जानकारी लेते हुए यात्रियों की सुविधा अनुसार विभिन्न जगहों पर ठहरने, पानी एवं बरसात के दौरान रैन सेटर के निर्माण कार्यों में गति लाने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के साथ रेलिंग के निर्माण कराए जाने की बात कही।

CM Dhami In Kedarnath : साथ ही उन्होंने वासुकी ताल ट्रैक को विकसित किए जाने से संबंधित जानकारी लेते हुए इसमें शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी का निर्माण प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सपनों अनुसार किए जाने की बात कही।

ये भी पढ़े – राजधानी के स्कूलों में भी कोरोना की आहट, गर्ल्स कॉलेज में 2 छात्राओं को पॉजिटिव पाई गई

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ritu Khanduri Took The Meeting : प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधानसभा स्पीकर ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ ली बैठक

Tue Apr 26 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Ritu Khanduri Took The Meeting :  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने विशेष तौर पर […]
Ritu Khanduri Took The Meeting

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में