CM Dhami In Khatima : अचानक खटीमा पहुंचे सूबे के मुखिया, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

CM Dhami In Khatima : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने अचानक से खटीमा पहुंचे। सीएम ने मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने आश्रम पद्धति विद्यालय और एकलव्य विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जहां उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को 15 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक मूंगफली के ठेले पर पहुंचकर मूंगफली भी खरीदी।

CM Dhami In Khatima

CM Dhami In Khatima : सीएम ने खरीदी मूंगफली

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज अचानक बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंडी समिति पहुंचे जहां उन्होंने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को किसानों द्वारा सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर लाई जा रही धान की फसल को जल्द तोले जाने के निर्देश दिए। वही मुख्यमंत्री ने खटीमा आश्रम पद्धति विद्यालय – एकलव्य विद्यालय के साथ ही निर्माणाधीन रोडवेज व पुराने अस्पताल में निर्माणाधीन सैनिक कैंटीन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 15 दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर बिल्डिंगों को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज क्या कुछ रहेगा खास जानिए एक नज़र में

वहीं मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पताल का भी निरीक्षण किया इस दौरान वह मरीजों से मिले। साथ ही बाजार में मुख्यमंत्री ने मूंगफली के ठेले पर रोककर मूंगफली खरीदी साथ ही दुकानदारों के भी हाल-चाल पूछे। वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह आज खटीमा पहुंचे हैं और उन्होंने खटीमा में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे है सभी का मौके पर जाकर निरीक्षण किया है साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएं ताकि जिन योजनाओ का उन्होंने शिलान्यास किया है उनको वह जनता को भी समर्पित कर सकें।

CM Dhami In Khatima

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami Samiksha Baithak : खटीमा में सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए ये जरूरी दिशा-निर्देश

Tue Oct 26 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Dhami Samiksha Baithak : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर अचानक खटीमा पहुंचे। इस दौरान सीएम ने खटीमा तहसील परिसर में जिले भर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। CM Dhami Samiksha […]
CM Dhami Samiksha Baithak

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में