मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुचे। जहां मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री के अपने गृह नगर पहुंचने के अवसर पर स्थानीय जनता के द्वारा फूल मालाओं एवं कुमाऊनी व थारूवटी नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व की शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के निवारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए।
Next Post
Congress Election Star Leader List:केदारनाथ उपचुनाव में प्रचार करेंगे कांग्रेस के दिग्गज, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
Fri Nov 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it . केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में है और पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार […]
