CM Dhami Inaugurated : मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय चिकित्सा उपकरणों का सीएम धामी ने किया लोकार्पण, कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

   CM Dhami Inaugurated :

CM Dhami Inaugurated : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सी.टी स्कैन मशीन,आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलटर का लोकार्पण किया।

CM Dhami Inaugurated : धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी

   CM Dhami Inaugurated :

मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

CM Dhami Inaugurated  इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें –  ग्रामीणों की जमीन पर सड़क बनाना लोक निर्माण विभाग को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress Protest Against Inflation : बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार, पैदल मार्च निकालकर की नारेबाजी

Thu Apr 7 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Congress Protest Against Inflation : देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आमजनमानस की कमर तोड़ दी है। एक और जहां महंगाई के चलते जनता में काफी आक्रोश है तो वहीं दूसरी और कांग्रेस […]
Congress Protest Against Inflation

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में