CM Dhami Inauguration Yamuna Ghat : विकासनगर को सीएम धामी की सौगात, यमुना घाट और जमुना कृष्णधाम का किया शिलान्यास

CM Dhami Inauguration Yamuna Ghat : 

पछवादून के विकासनगर के हरिपुर क्षेत्र में यमुना नदी किनारे निर्मित किए जा रहे हरिपुर घाट का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर धामी ने कहा कि यह घाट जहां लोगों की धार्मिक आस्था का मुख्य प्रतीक बनेगा साथ ही इससे क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेगी। यमुना तट पर सीएम धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया। मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।

CM Dhami Inauguration Yamuna Ghat

जय श्रीराम के लगे नारे

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना का पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की थी वह काम आज हो गया। मेरा सौभाग्य है की आज हरिपुर जमुना घाट का शिलान्यास हो गया है।

CM Dhami Inauguration Yamuna Ghat

उन्होंने कहा कि पौराणिक इतिहास देखा जाए तो कालसी इसमें एक प्रमुख स्थान है। पुराने अखंड भारत के नक्शे में कालसी क्षेत्र भी है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में कालसी का जिक्र किया था। भारत के महान सम्राट अशोक की लाट भी कालसी क्षेत्र में इस क्षेत्र की पौराणिक गाथा बयां कर रही है। कहा कि यह वह क्षेत्र है, जहां यमुना नदी में स्नान कर यात्री यमुनोत्री के लिए रवाना होते थे। एक समय दैवीय आपदा से यह क्षेत्र कहीं खो सा गया था। जिससे पुर्नजीवित करने में यह घाट मील का पत्थर साबित होगा।

CM Dhami Inauguration Yamuna Ghat

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bageshwar Election Update : बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर

Fri Sep 8 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Bageshwar Election Update: ब्रेकिंग   बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव कि मतगणना शुरु   आज आएंगे बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे   मतगणना के लिए चुनाव आयोग के साथ जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी की हे तैयारियां […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में