Cm Dhami Khairiman Shivir:सीएम धामी ने खैरीमान सिंह में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण, सरकारी योजनाओं की मुहिम की मौके पर की पड़ताल

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और अभियान के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए मौके पर की गई व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर 102 दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है, इसलिए इस अभियान को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाना जरूरी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ankita Bhandari Murder Case:अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भाजपा ने की प्रेस वार्ता, किसी के पास है सबूत तो सरकार जांच के लिए तैयार

Fri Jan 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मामले के सामने आते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में