Cm Dhami Khatima:सीएम धामी ने सड़क किनारे भुना भुट्टा, स्वाद चख उत्तराखंड उत्पादों को दिया बढ़ावा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारामल दर्शन के पश्चात खटीमा (पीलीभीत रोड) पर भुट्टे की ठेली के पास रुककर वहां उपस्थिति देवतुल्य जनता से संवाद किया। वहीं एक वृद्ध माताजी भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही थीं तो उन्हें स्वयं भूनकर भुट्टा दिया।

सीएम ने कहा स्थानीय लघु व्यापारी हमारी अर्थव्यवस्था की नींव हैं। उनके श्रम में आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना छिपा है। हर हाथ के काम का सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है। समाज तभी सशक्त होगा जब उसकी जड़ें मज़बूत हों। आइए, मिलकर हर प्रयास को मूल्य दें और हर श्रम को सम्मान दें।

सीएम ने इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह (खटीमा) में स्थानीय जनता से भेंट कर उनका हालचाल जाना और राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। जनता द्वारा साझा की गई समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता है और यही हमारे कार्यों की दिशा और दृष्टि है। हर सुझाव, हर संवाद को हम विकास की नींव मानते हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Panchayat Elections 2025 : प्रतीत नगर ग्राम पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज़

Fri Jul 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it प्रतीत नगर ग्राम पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। पूर्व उप प्रधान अंजना अनिल चौहान इस बार प्रधान पद के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। जनता की सेवा के जज़्बे के साथ एक […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में