Panchayat Elections 2025 : प्रतीत नगर ग्राम पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज़

प्रतीत नगर ग्राम पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। पूर्व उप प्रधान अंजना अनिल चौहान इस बार प्रधान पद के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। जनता की सेवा के जज़्बे के साथ एक बार फिर अंजना चौहान ने कमान संभाल ली है।”रेलवे फाटक के पास स्थित अपने नए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अंजना चौहान ने साफ कहा कि वह क्षेत्र की सेवा को अपना कर्तव्य मानती हैं। उद्घाटन के मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।”अंजना चौहान ने जनता से अपील की कि वे उन्हें समर्थन दें और इस बार उन्हें प्रधान बनाकर क्षेत्र में विकास की गति को और तेज़ करें। उन्होंने कहा कि बतौर उप प्रधान अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने हर संभव प्रयास किया कि जनता की समस्याओं का समाधान हो।”
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि अंजना चौहान के कार्यकाल में कई लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हुए और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। लोगों ने भरोसा जताया है कि इस बार अंजना चौहान को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।”

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Panchayat elections 2025: खैरी खुर्द में अनिता राणा को मिल रहा अपार समर्थन

Fri Jul 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it खैरी खुर्द में अनिता राणा को मिल रहा अपार समर्थन भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार अनिता राणा ने खैरी खुर्द में चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में