Cm Dhami Laksar:भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर से लक्सर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सीएम धामी, मोटर बोट से लिया हालातों का जायजा

 

उत्तराखंड मे भारी बारिश और आपदा की चुनौती के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचे। कठिन हालात और लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री ट्रैक्टर से हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

सीएम ने मोटर बोट से भी आपदाग्रस्त इलाकों में हुए नुकसान का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुँचाने और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mussoorie Firing Incident:मसूरी गोलीकांड की 31 वीं बरसी, सीएम धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue Sep 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में