Cm Dhami Meet Nitin Gadkari:सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों की मरम्मत के लिए किया आग्रह

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अतिवृष्टि से प्रभावित सड़कों व पुलों की जानकारी साझा करते हुए इनके लिए भी केंद्र सरकार से शीघ्र सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकता जताई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dm Meeting On Badrinath Virodh:सीएम धामी के निर्देश पर डीएम चमोली ने बदरी पुरी के हितधारकों को दिलाया भरोसा, 29 अगस्त को देहरादून में होगी बैठक

Fri Aug 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   बद्रीश संघर्ष समिति के प्रस्तुत ज्ञापन के संबंध में स्थानीय जनता द्वारा उठाई जा रही मांगों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विभिन्न हितधारकों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय ज्योतिर्मठ में बैठक कर सकारात्मक वार्ता की।जिलाधिकारी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में