Cm Dhami Nainital Visit:सीएम धामी नैनीताल दौरे पर, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहे और पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार बीर भट्टी में पहुंचे। यहां उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसके बाद विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इंटर और हाईस्कूल में टॉप करने वाले 200 से ज्यादा बच्चों को मंच पर बुलाकर शील्ड सौंपी गई। मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती के योगदान को सराहनीय बताया और आश्वासन दिया कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय के लिए सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी। सीएम ने आयोजित कार्यक्रम से पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना

मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में एसआईटी जांच कर रही है और दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आपदा प्रबंधन पर बोलते हुए धामी ने कहा कि राज्य में अलग-अलग तरह की आपदाएं आ रही हैं और सरकार वैज्ञानिक तरीके से उनका पूर्वानुमान लगाकर नुकसान को कम करने की दिशा में काम कर रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tree Mafia Rudrapur:गूलरभोज में लकड़ी माफिया बेखौफ, सागौन के 14 पेड़ काटे

Sun Sep 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   तराई केंद्रीय वन प्रभाग की पीपल पड़ाव रेंज एक बार फिर चर्चा में है। रेंज के प्लॉट नंबर 40 में लकड़ी माफियाओं ने धड़ल्ले से 14 सागौन के पेड़ काट डाले और वन विभाग को […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में