Cm Dhami On Apple Mission:सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में किया सेब के पौधों का निरीक्षण, एप्पल मिशन को दिया बढ़ावा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पौधे न केवल उत्तराखण्ड में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि एप्पल मिशन के अंतर्गत चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे राज्य में बागवानी को एक नई दिशा मिल रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों एवं युवाओं से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकासपरक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक भी लिया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

International Yoga Day:योग के रंग में रंगी देवभूमि उत्तराखंड, राष्ट्रपति और सीएम धामी ने किया योग

Sat Jun 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देवभूमि उत्तराखंड योग के रंग में रंगी। जहां राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया तो ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 देशों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में