Cm Dhami Pc:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सीएम धामी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है। देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि संसद में इस विधेयक का विरोध देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। सीएम धामी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में बाधा डालकर उसे जीत बताना महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प भाजपा का है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसमें अड़चन पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण किसी पर उपकार नहीं, बल्कि महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है और भाजपा इस अधिकार को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Surya Devbhumi Challenge:सीएम धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में की शिरकत, 200 साहसिक ट्रैकर्स ने किया प्रतिभाग

Mon Apr 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में