Cm Dhami Pul Inaugurated:सीएम धामी ने मालन पुल का किया उद्घाटन, सात निर्माण कार्यों का किया वर्चुअल लोकार्पण

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर निर्मित मालन पुल के सुरक्षात्मक कार्य सहित कुल सात निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटद्वार के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कोटद्वार में जहां एक ओर नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत ₹135 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य जारी है, वहीं दूसरी ओर ₹691 करोड़ की लागत से कोटद्वार में फोर लेन बाईपास और कोटद्वार-नजीबाबाद डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य भी जारी है। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को भी अब डबल लेन में अपग्रेड किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। कोटद्वार से दिल्ली तक नई ट्रेन सेवा सिद्धबली भी शुरू हो चुकी है। कोटद्वार में अस्पताल और बस स्टैंड टर्मिनल का भी निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिये कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर विद्यालय हेतु भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने ₹26 करोड़ 75 लाख 95 हजार की लागत से चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग पर मोटाढाक के निकट मालन नदी पर 325 मीटर स्पान के पूर्व निर्मित आरसीसी वॉयडेड स्लैब सेतु का सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा ₹4 करोड़ 50 लाख 19 हजार की लागत से चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग के 12 किलोमीटर में स्थित 385 मीटर स्पान के सुखरौं पुल का सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने ₹2 करोड़ 10 लाख 40 हजार की लागत से कौड़िया मोटाढाक मोटर मार्ग पर बीईएल के निकट सुखरों नदी पर 300 मीटर स्पान डबल लेन पुल का सुरक्षात्मक कार्य, ₹2 करोड़ 36 लाख 87 हजार की लागत से खोह नदी में स्थित 90 मीटर स्पान ग्रास्टनगंज पुल के सुरक्षात्मक कार्य, ₹2 करोड़ 70 लाख 20 हजार की लागत से खोह नदी में स्थित 100 मीटर स्पान गूलर पुल के सुरक्षात्मक कार्य, ₹4 करोड़ 87 लाख 20 हजार की लागत से खोह नदी पर 100 मीटर स्पान आरसीसी गर्डर पुल के सुरक्षात्मक कार्य, ₹18 करोड़ 25 लाख 35 हजार की लागत से निर्मित चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग के 1-12 किलोमीटर में सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं भी की। जिसमें विकासखण्ड दुगड्डा के मेरठ -पौड़ी राजमार्ग के कि०मी० 138 से लालपुर-कलालघाटी-नजीबाबाद-पुराना कोटद्वार-हरिद्वार मोटर मार्ग का डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य कराने, कोटद्वार में खड़क सिंह के घर से रजनी देवी के घर तक तथा चिल्लर खाल तिराहे से लोकमणिपुर की ओर बहादुर सिंह के घर तक सिगड्डी नगरीय पेयजल योजना में पाइपलाइन बिछाने के कार्य की घोषणा भी शामिल हैं।

इसके अलावा, सिंचाई खण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रातंर्गत के मालन फीडर की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य, कोटद्वार में मालन नदी पर निर्मित बांई मालन नहर के साइफन सिल्ट इजेक्टर एवं आउटलेट वेल की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एस०डी०एम०एफ०) क्षेत्रातंर्गत कोटद्वार में खोह नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम बिशनपुर की बाढ़ सुरक्षा का कार्य शुरू किए जाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anand Bardhan Vyay Samiti Meeting:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की व्यय समिति की बैठक, सेतु निर्माण कार्य का समिति द्वारा किया अनुमोदन

Tue May 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर अंतर्गत कौडियाला- व्यास घाट […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में