Anand Bardhan Vyay Samiti Meeting:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की व्यय समिति की बैठक, सेतु निर्माण कार्य का समिति द्वारा किया अनुमोदन

 

 

सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर अंतर्गत कौडियाला- व्यास घाट मोटर मार्ग किलोमीटर संख्या 1 में गंगा नदी पर सिंगटाली में 150 मीटर सेतु निर्माण कार्य का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।

 

मुख्य सचिव ने ₹5712.55 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाले सेतु के संबंध में लोक निर्माण विभाग को सेतु निर्माण के लिए संबंधित पक्षों से समन्वय करते हुए तेजी से अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जागेश्वर धाम के रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों के प्रस्ताव का भी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।

 

कुल ₹2119.27 लाख की लागत से किए जाने वाले रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को पर्यटकों के लिए बेसिक सुविधाओं के विकास कार्यों को तेजी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों के अंतर्गत नदी और मंदिर परिसर के आसपास तथा मंदिर प्रांगण, मंदिर के चारों ओर बेहतर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anand Bardhan Aapda Meeting:मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की आपदा प्रबंधन की बैठक, आपदा न्यूनीकरण से संबंधित प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Tue May 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न रेखिय विभागों, संबंधित एजेंसियों और जनपदों द्वारा आपदा न्यूनीकरण से संबंधित प्रस्तुत किए गए […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में