CM Dhami Reached Kumhar Mandi : सीएम धामी ने की कुम्हारों से मुलाकात, लोकल फॉर वोकल का दिया संदेश

CM Dhami Reached Kumhar Mandi : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कि कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण किया… इस दौरान उन्होंने दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दिये व अन्य सामान तैयार करने वाले कुम्हारों से मुलाक़ात कि साथ ही उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपावली पर मिट्टी के दिये जलाने की अपील की है ।

Cm dhami reached kumhar mandi

उन्होंने कहा कि मिट्टी के दिये दीपावली के पर्व को पावनता प्रदान करते हैं। लोगों के घरों में दीपावली पर जलने वाले दिये कुम्हारों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनते हैं। वही मुख्यमंत्री ने खरीदे गये दियों का डिजिटल माध्यम से भुगतान किया साथ ही कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाईजेशन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है।

Cm dhami reached kumhar mandi

कुछ वर्षों में यूपीआई तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है। यह डिजिटल भारत की नींव है, यह अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने का माध्यम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Landslide Inside Tunnel in Uttarkashi: यमनोत्री हाइवे पर टूटा निर्माणाधीन टनल, 40 मजदूर सुरंग में फंसे

Sun Nov 12 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Landslide Inside Tunnel in Uttarkashi : दिवाली के दिन उत्तरकाशी में सुबह बड़ा हादसा हो गया। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से यहां काम कर रहे लगभग […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में