Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra : रूद्रप्रयाग से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा हुई शुरू, बीजेपी को घेरने का बनाया फुल प्लान

Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra : उत्तराखंड में कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर भाजपा को घेरने का फुल प्लान बना लिया है। आज रूद्रप्रयाग से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में विपक्ष बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर दिखी। इतना ही नहीं कांग्रेस ने बीजेपी को तिरंगे के नीचे और गांधी के पीछे ही सुरक्षित करार दे दिया है।

 

Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra

 

 

Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra : भाजपा की कथनी और करनी में फर्क-कांग्रेस

उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आज रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय मैदान से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा शुभारंभ कर दिया। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई 15 अगस्त को देहरादून में संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सम्मलित हुए। वहीं भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के बाद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा के तिरंगा प्रेम पर जोरदार कटास किया।

Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra

Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra : करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा तिरंगा का सम्मान किया है लेकिन भाजपा और संघ परिवार ने हमेशा तिरंगे का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही आज भाजपा तिरंगे के महत्व को समझ पाई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के फेसबुक डीपी में तिरंगे लगाने के आह्वान के बावजूद भी कई भाजपा व संघ के नेताओं ने ऐसा नहीं किया इससे भाजपा की कथनी व करनी में अंतर साफ नजर आता है।

 

Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra

ये भी पढ़ेंपुलिस के हत्थे चढ़ा गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी, नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sonam Exposed Arjun Kapoor : कॉफी विद करण में सोनम कपूर का शॉकिंग बयान, भाई अर्जुन को बता डाला दोस्तों के साथ सोने वाला

Tue Aug 9 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Sonam Exposed Arjun Kapoor : इन दिनों करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण खूब चर्चाओं में बना हुआ है। आए दिन शो में आ रहे गेस्ट कोई न कोई बड़ा राज खोल रहे है। […]
Sonam Exposed Arjun Kapoor

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में