Congress Join : चुनावी साल में यशपाल आर्य ने बीजेपी को दिया करारा झटका, कांग्रेस का दामन थाम कर पार्टी को दी चुनावी ऊर्जा

Congress Join :  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है दअरसल कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे संग कांग्रेस का दामन थाम लिया है….पिछले लंबे समय से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी जिसपर आज विराम लग गया…..यशपाल आर्य के इस फैसले से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है…..जबकि कांग्रेस में उनके आने से नई ऊर्जा का संचार हुआ है…..सवाल ये है कि क्या यशपाल आर्य के बाद कांग्रेस गोत्र के और भी नेता बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका दे सकते हैं…।

Congress Join :  दल बदल की राजनीति हुई तेज

­Congress Join

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड की राजनीति में एक के बाद एक कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं……पहले बीजेपी में तीन विधायकों के शामिल होने के बाद आज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने चुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. दअरसल कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली है……उनके इस फैसले से एक और जहां बीजेपी को बड़ा झटका लगा है तो दूसरी और कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ी संजीवनी मिली है।

यशपाल और संजीव आर्य ने दिया बीजेपी को तगड़ा झटका

Congress Join

Congress Join :   दरसअल, यशपाल और संजीव आर्य ने साल 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी की….लेकिन इसी बीच उनकी नाराजगी धीरे धीरे सामने लगी आलम ये हुआ कि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उन्हें मनाने के लिए उनके आवास जाना पड़ा लेकिन मुख्यमंत्री के मनाने के बाद भी यशपाल ने कांग्रेस में जाने का फैसला ले लिया जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक शायरी के साथ उनके कांग्रेस में जाने का अंदाज बंया कर रहे हैं साथ ही व्यक्तिगत महत्वकांक्षा को भी वजह बता रहे हैं……जबकि कांग्रेस नेता उनकी घर वापसी से काफी उत्साहित हैं।

Congress Join :  क्या कांग्रेस 2022 में खेलेगी दलित कार्ड ?

Congress Join

कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव से पहले यशपाल आर्य ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है…..यशपाल और संजीव आर्य भले कांग्रेस के हो गये लेकिन अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ गये, क्या यशपाल और संजीव आर्य के बाद और भी कांग्रेस गोत्र के नेता कांग्रेस में शामिल होंगे…..चुनाव से पहले बीजेपी अपने नेताओं को अब कैसे संभाल पाएगी।

Congress Join :  क्या कांग्रेस 2022 में दलित कार्ड खेलने जा रही है… क्या बिना महत्वकांक्षा के यशपाल आर्य और संजीव ने कांग्रेस में जाने का फैसला लिया…..इससे भी बड़ा सवाल है कि क्या यशपाल आर्य के सहारे सत्ता का स्वाद चख पाएगी या नहीं।

ये भी पढ़ें :- शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जल्द मिलेंगी नई गाड़ियां

 

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 CM Dhami Programme : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ये रहेंगे आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम

Tue Oct 12 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it  CM Dhami Programme देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह 9 बजे राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में करेंगे प्रतिभाग जनता दर्शन हॉल में किया गया है कार्यक्रम […]
 CM Dhami Programme 

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में