Cm Dhami In Rishikesh Aims:रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों से मिले सीएम धामी, डॉक्टरों से लिया हेल्थ अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश पहुंचे जहां उन्होंने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। बता दें कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को रुद्रप्रयाग के अलकनंदा नदी में बस गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल है जिनमें से कुछ का इलाज जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में चल रहा है और गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लगाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है हादसे में 8 लोग अब भी लापता हैं जिनकी खोजबीन में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। बस में सवार 19 लोग बद्रीनाथ जा रहे थे लेकिन ट्रक की टक्कर लगने के चलते बस उफनती अलकनंदा नदी में समा गई जिसमें बड़ा हादसा हो गया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Land Meeting:सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, सीएम धामी ने की उच्च स्तरीय बैठक

Fri Jun 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाने की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण न हो इसके लिए मजबूत मैकेनिज्म […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में