उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत छह सांसद, धामी सरकार के छह मंत्री, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेता शामिल है। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि जल्द ही स्टार प्रचार केदारनाथ में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए जाएंगे, उनके कार्यक्रम निर्धारित किये जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होने बताया कि पार्टी जल्द ही प्रत्याशी का भी चयन कर लेगी.वहीं कांग्रेस की आज दिल्ली में बडी बैठक होगी. जिसमें पार्टी आगे की रणनीति पर मंथन करेगी. वही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज तय है। उन्होने कहा कि स्टार प्रचारकों के मैदान में उतारने से भाजपा को कोई लाभ नहीं होगा.
Next Post
Cm Dhami In Dhari Devi:सीएम धामी ने किए धारी देवी मंदिर के दर्शन, मां से मांगा आशीर्वाद
Thu Oct 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी दौरे पर रहे जहां उन्होंने मां धारी देवी मंदिर के दर्शन किए.इस दौरान सीएम ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया. साथ ही सीएम ने मंदिर परिसर […]
