Congress on Dhirendra Viral Photo : धीरेंद्र शास्त्री की फोटो पर घमासान, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया भगवान के नाम पर राजनीति करने का आरोप 

Congress on Dhirendra Viral Photo :   केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर खींचने के मामले पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है भगवान के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का असली चेहरा नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के लाडले धीरेंद्र शास्त्री को केदारनाथ में यह छूट कैसे मिल गई जिसमे गर्भ गृह के अंदर उन्हें तस्वीर खींचने की अनुमति दे दी और मंदिर समिति मूकदर्शक बनी हुई है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि सनातन की बात करने वाली भाजपा और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा जनता के सामने उजागर हो रहा है, उन्होंने कहा कि भाजपा की उम्मीद के तारे बागेश्वर धाम बाबा केदारनाथ जाकर फोटो सेशन कराते हैं, लेकिन सनातन धर्म में गर्भ ग्रह में फोटो खिंचवाना वर्जित है। कांग्रेस का कहना है कि अन्य लोगों के लिए अलग नियम कैसे बनाए गए हैं मगर भाजपा के अपने नेता और उनके चहते लगातार नियम विरुद्ध जाकर केदारनाथ गर्भग्रह में फोटो सेशन कर रहे हैं, इससे सनातन धर्म के लाखों करोड़ों अनुयायियों की भावनाओं को लगातार आहत किया जा रहा है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aryan Group Lead Student Election :डीएवी कॉलेज में आर्यन ग्रुप की जीत, सिद्धार्थ बने अध्यक्ष

Tue Nov 7 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Aryan Group Lead Student Election :  राजधानी देहरादून के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। छात्र संघ चुनाव में डीएवी महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर आर्यन संगठन के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में