Congress Protest Dehradun:कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, महिला अपराधों पर उठाए सवाल

 

कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन एक रिपोर्ट के आधार पर किया गया, जिसे निजी सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स ने जारी किया है।

रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में महिला अपराधों में वृद्धि की बात कही गई है। हालांकि, शुरूआत में यह खबरें आई थीं कि यह रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग (नेशनल वुमन कमीशन ऑफ़ इंडिया) द्वारा जारी की गई है। लेकिन देहरादून के SSP ने एक प्रेस वार्ता में इस बात का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि यह रिपोर्ट एक निजी एजेंसी द्वारा तैयार की गई है और इसका आयोग से कोई संबंध नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश महिला कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने SSP के इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिरकार इस रिपोर्ट को फ़र्ज़ी क्यूं करार दिया गया। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में उचित जांच की जाए और सही आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं। दून पुलिस ने इस मामले में निजी एजेंसी को नोटिस भेजकर सभी जवाब मांगे हैं, जिनके आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई थी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tilu Rauteli Award:सीएम धामी ने 13 महिलाओं को दिया तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान

Thu Sep 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में