Dehradun Brother Murder:बुड्ढी गांव में रिश्तों का खौफनाक अंत, सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

 

देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर बुड्ढी गांव क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

देहरादून पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और मात्र एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है जिसके बाद पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा होने की संभावना है।

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की तत्परता से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Pauri Daura:सीएम धामी ने पौड़ी डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा

Mon Jun 15 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में