Dehradun Hospital Fire:देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने से हड़कंप, एक की मौत और कई झुलसे

 

देहरादून में उस समय अफरा तफरी मच गई जब हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर है और कई लोग आग में झुलस गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।
धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया। आग और धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए जिन्हें भी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bhuwan Khanduri Antim Yatra:पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Wed May 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में