
राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने धारदार हथियार से युवती पर बेरहमी से हमला किया गया जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार निवासी खुडबूढ़ा मोहल्ला के रूप में हुई। पुलिस अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार गुंजन का पीछा कर रहा था इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी हत्या आरोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा
ये भी पता चला है कि गुंजन और हत्या आरोपी आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उसका साथ छोड़ते हुए बातचीत भी बंद कर दी थी इसके बावजूद आकाश उसका पीछा करता रहता था इस दौरान दो दिन पहले उसने गुंजन को जानमाल की धमकी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पुलिस सुस्त रही आखिरकार आरोपी आकाश ने गुंजन की जान ले ली

