
देहरादून के प्रेमनगर में तेज बहाव में क्रेटा बहने से दो लोगों की मौत हो गई और एक युवती घायल अवस्था में मिली बता दें कि देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास राजस्थान नंबर की क्रेटा के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उक्त क्रेटा वाहन में 01 युवक एवं 02 युवतियां सवार थे। SDRF टीम द्वारा रात्रि में प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अथक प्रयास करते हुए सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 02 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
वहीं सर्चिंग के दौरान वाहन में सवार अक्षय उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रतिकूल परिस्थितियों एवं तेज बरसाती बहाव के बावजूद SDRF जवानों द्वारा पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिंग कार्य किया गया।

