Dehradun Suicide Case:देहरादून में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

 

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र देहराखास में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक 21 वर्षीय युवक ने पीजी हॉस्टल में अपने कमरे पर फाँसी लगा ली है। घटना को लेकर सीओ सिटी अंकित कंडारी ने बताया कि बीती मंगलवार रात करीब 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। जहां से युवक को महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। C O सिटी ने बताया कि पीजी हॉस्टल के कमरे में मृतक युवक सौरभ व उसका साथी प्रांजल रहा करते थे और ऐसे में जब प्रांजल कमरे में पहुंचा तो इस दौरान सौरभ ने अंदर से कमरा नहीं खोला। इसके बाद अंदर पहुंचने पर देखा कि चादर से सौरभ फंदे में लटका हुआ है। सीओ ने बताया कि मूल रूप से सौरभ चंपारण बिहार का रहने वाला है और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है लेकिन आगे इसकी जांच जारी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitin Naveen Controversy:मियां शब्द पर मचा बवाल! नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Thu Sep 10 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस समय अपने दूसरे प्रदेश दौरे पर हैं। दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बार कुमाऊं मंडल पर फोकस करते हुए हल्द्वानी में पार्टी कार्यसमिति की बैठक ली, लेकिन […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com