Dehradun Suicide Case:सॉरी मम्मी अब और सहन नहीं होता, Video बनाकर नवविवाहिता ने किया सुसाइड

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शादी के महज आठ महीने बाद महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपनी मां से माफी मांगते हुए कहती है कि, “सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता. मैं इनकी मानसिकता को नही बदल सकी.” मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी. सौरभ सचिवालय सेवा में कार्यरत बताए जा रहे हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी के श्रीकोट क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका थीं. शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव की बात सामने आने लगी.

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Udhamsingh Daura:सीएम धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, गुरूद्वारे में टेका मत्था

Fri Jul 31 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com