Dehradun Truck Accident:तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

 

नगर कोतवाली क्षेत्र के कांवली रोड पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कांवली रोड निवासी सकल देव साहनी सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेत से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया।

घटना के बाद मौके पर परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने वहां लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांवली रोड पर सुबह के समय तेज रफ्तार डंपरों का आवागमन आम बात है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देते। लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Transfer Pension:सीएम धामी ने साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन, 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर

Thu May 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान किया। जिसमें शत प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 756682 पेंशनर्स को कुल 111 […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में