
आज उत्तराखंड के लोकप्रिय एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर धराली–भटवाड़ी क्षेत्र में आई भीषण आपदा की पीड़ा को उनके समक्ष रखा।
धराली में आई अत्यधिक बाढ़ तथा गाड़-गदेरों और नदियों के उफान से हर्षिल, झाला, चढ़ेती, भटवाड़ी सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों में जो भारी नुकसान हुआ है, उससे प्रभावित हर परिवार की चिंता आज हम सभी के मन में है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि उत्तरकाशी जनपद में आपदा से प्रभावित एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ दिन-रात कार्य कर रही है और आगे भी इससे बेहतर कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर चारधाम यात्रा, जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, उसके अंतर्गत उत्तरकाशी से गंगोत्री तक ऑल वेदर रोड को प्राथमिकता से पूर्ण करने का विषय भी रखा गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के माध्यम से देश के परिवहन मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी को ज्ञापन देकर आग्रह किया गया कि यह मार्ग शीघ्र पूर्ण हो, ताकि पूरे देश और विश्व की आस्था का प्रतीक माँ पतित पावनी गंगा मैया के धाम गंगोत्री तक श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।
ऑल वेदर रोड के निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार, व्यापार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे उत्तरकाशी जनपद आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ सकेगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि आपदा प्रबंधन, सुरक्षाात्मक कार्य और विकास कार्यों पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आने वाले समय में उत्तरकाशी के लिए और भी बेहतर कार्य होंगे।साथ ही हमने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की जनता की अर्थ व्यवस्था की रीड की हद्दी माने जाने वाली चारधाम/पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ावा देने का भी निवेदन किया l
जनता की पीड़ा में साथ खड़ा रहना, आस्था की रक्षा करना और क्षेत्र के विकास को गति देना ही हमारा संकल्प है।

