Diwakar Bhatt Passed Away:यूकेडी के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

 

उत्तराखंड के लिए दुख की खबर है जहां वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया है। दिवाकर भट्ट लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उन्होंने अंतिम सांस ली दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी थे और
उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता थे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवाकर भट्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है, राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जन सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bill Lao Inam Pao Yojna:सीएम धामी ने किया बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के विजेताओं को पुरस्कृत, 1888 लोगों ने जीते गिफ्ट

Tue Nov 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 के बीच संचालित इस योजना के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में