Dm Meeting On Badrinath Virodh:सीएम धामी के निर्देश पर डीएम चमोली ने बदरी पुरी के हितधारकों को दिलाया भरोसा, 29 अगस्त को देहरादून में होगी बैठक

 

बद्रीश संघर्ष समिति के प्रस्तुत ज्ञापन के संबंध में स्थानीय जनता द्वारा उठाई जा रही मांगों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विभिन्न हितधारकों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय ज्योतिर्मठ में बैठक कर सकारात्मक वार्ता की।जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस विषय पर आगामी 29 अगस्त को सचिवालय देहरादून में प्रमुख सचिव आवास के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी सम्बंधित हितधारक सम्मिलित होंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक में सभी पक्षों की मांगों व सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रस्तुत ज्ञापन पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की मंशा सभी पक्षों को विश्वास में लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की है। जिलाधिकारी ने कहा कि बद्रीश संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के सभी पक्षों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए विचार विमर्श किया जायेगा, ताकि विकास कार्य जनहित और स्थानीय हितों के अनुरूप हो।बैठक में शामिल बद्रीश संघर्ष समिति के लोग और हितधारक प्रवीन ध्यानी, पीताम्बर मोल्फा और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने भी संवाद को सकारात्मक बताया और कहा कि 29 अगस्त की बैठक में वे अपनी बात शासन के समक्ष विस्तार से रखेंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarkashi Sayanachatti Jheel:मलबे से बनी झील को खोलने के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, डीएम प्रशांत आर्य पहुँचे राफ्ट से झील के पार

Fri Aug 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील को खोलने लिए प्रशासन द्वारा सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं । झील का जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है।जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य भी राफ्ट के माध्यम से […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में