कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह के साथ ही तमाम वरिष्ठ नेताओं ने स्व. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान करन माहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार, अद्वितीय अर्थशास्त्री, और अपने नेतृत्व से देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाले डॉ मनमोहन सिंह जी का जाना न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के लिए भी एक गहरी क्षति है, जिसे भर पाना असंभव-सा प्रतीत होता है। वहीं विधायक प्रीतम सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Next Post
Bjp First List निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की पहली सूची, इन प्रत्याशियों का नाम लिस्ट में शामिल
Fri Dec 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it देहरादून भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने मैदान में उतारे प्रत्याशी नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर 39 नगर पालिका और 39 […]
