Gairsain Vidhansabha Satra:गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का तृतीय सत्र, विधायकों ने लगाए 426 सवाल

 

उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में शुरू होगा। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 सवाल लगाए गए हैं। वही 50 फिसदी विधायकों ने अपने सवाल नहीं दिए जिस कारण से राज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्र की समस्या सदन तक नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा के साथ सरकार की जवाबदेही भी तय होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि सदन में हर सदस्य को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। आगे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की सभी विधायकों को ज्यादा से ज्यादा अपने सवालों को सदन पर रखना चाहिए ताकि दुरस्त क्षेत्र की समस्या के समाधान की तरफ सरकार उन समस्याओं का समाधान कर सके.

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com