Gangotri Yamunotri Dham Open खुल गए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार, भव्य नजारा देख रोमांचित हुए श्रद्धालु

Gangotri Yamunotri Dham Open अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का आगाज हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज ग्रीष्मकालीन के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस भव्य पल के साक्षी बने और उन्होंने गंगा पूजन के बाद हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। पहली बार चारधाम यात्रियों पर आसमान से हुई पुष्प वर्षा देख श्रद्धालु भी रोमांचित हुए।

बर्फ ने किया धामों का श्रृंगार

शनिवार से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से चार धाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। प्रकृति ने इस बार दोनों धामों का बर्फ से शृंगार किया। अप्रैल माह में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के बर्फ से लकदक होने से तीर्थ यात्रियों का आनंद कई गुना बढ़ता दिखाई दे रहा है। गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41पर खुले।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Devotee Dies In Yamunotri Dham यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु ने तोड़ा दम, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sun Apr 23 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Devotee Dies In Yamunotri Dham यमुनोत्री धाम यात्रा पर यात्रियों के हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर मध्य […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में