George Everest Corruption:मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन को लेकर बड़ा घोटाला, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

 

खबर देहरादून से है जहां कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर निशाना साधा है दअरसल कांग्रेस ने देहरादून के मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन को प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि 142 एकड़ की बेशकीमती जमीन को गलत तरीके से बाबा रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण को मात्र एक करोड़ रुपये में 15 साल की लीज पर दिया गया है। पार्टी ने इस आवंटन प्रक्रिया को फर्जी ठहराते हुए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने रविवार को प्रदेशव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम की घोषणा की है। वहीं, पार्टी 15 सितंबर से वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी, जो प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में चलाया जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य उत्तराखंड में पांच लाख हस्ताक्षर जुटाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपने का है। इसके साथ ही संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नौ जिलों की रायशुमारी पूरी हो चुकी है और बाकी जिलों का काम भी शीघ्र पूरा होगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hindi Language Diwas:सीएम धामी ने साहित्यकारों को दी ₹5 लाख की पुरस्कार राशि, दो साहित्य ग्रामों की स्थापना

Sun Sep 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से राज्य के बिखरे हुए साहित्य को संरक्षित, संकलित और पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कार्य कर रही है। सरकार […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में