प्रदेश के 27 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मार्च के बिजली बिल में ऊर्जा निगम की ओर से 137 करोड़ रुपये की छूट दी जा रही है। फ्यूल एंड पावर पर्चेज़ कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफ.पी.पी.सी.ए.) के तहत उपभोक्ताओं को बिल में यह रियायत दी जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 95 पैसे तक की राहत मिलेगी। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार, अगर ऊर्जा निगम की मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से अधिक होती है, तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में एफ.पी.पी.ए. मद में जोड़कर वसूला जाएगा। अगर मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में वापस किया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में बीते जुलाई से दिसंबर तक के विद्युत उपभोग के सापेक्ष उपभोक्ताओं को कुल 427 करोड़ रुपये इसी मद में लौटाए जा चुके हैं।
Next Post
Basantotsav-2025 : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में बसंतोत्सव-2025 का किया उद्घाटन.
Fri Mar 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it basantotsav-2025 : उत्तराखंड राजभवन आज से तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में बसंतोत्सव-2025 का उद्घाटन किया, जहां प्रकृति और संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों की छटा देखने […]

